मुंबई में फूड पॉइजनिंग ने उजाड़ा परिवार, दो बेटी समेत मां-बाप की मौत

Mumbai , 27 अप्रैल . Mumbai के पायधोनी इलाके में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं. Police ने Monday को यह जानकारी दी.

Mumbai Police के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब परिवार के कुल नौ सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था. खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए. देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच मृतक परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया था.

इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. शुरुआत में परिवार के डॉक्टर ने इलाज किया; बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जेजे अस्पताल रेफर किया गया.

इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई. इसके बाद रात करीब 10:30 बजे पिता अब्दुल्ला दोकाडिया ने दम तोड़ दिया. बाद में पत्नी नसरिन दोकाडिया और बड़ी बेटी आयशा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Police ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन मौत की असली वजह हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. जेजे मार्ग Police स्टेशन में आकस्मिक मौत (एडी) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

प्रारंभिक बयान में परिवार के एक सदस्य ने Police को बताया कि परिवार ने पहले बिरयानी खाई थी और बाद में तरबूज खाया था. फिलहाल Police यह पता लगाने में जुटी है कि फूड पॉइजनिंग किस चीज से हुई.

इस बीच Jharkhand के गिरिडीह जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां कथित रूप से दूषित गोलगप्पे और चाट खाने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित भोजन या पानी के सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और मतली जैसी समस्याएं होती हैं. प्रशासन ने लोगों से भोजन की स्वच्छता को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.

डीएससी

Leave a Comment