
Patna, 24 अप्रैल . बिहार की राजधानी Patna में Friday को सियासी हलचल तेज है, क्योंकि Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए Government को विधानसभा में बहुमत साबित करना है.
इसके लिए एक विशेष एकदिवसीय सत्र बुलाया गया है, जिसमें फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मुद्दे पर से कहा कि एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है. उन्होंने कहा, “जब भी नया Chief Minister शपथ लेता है और नई Government बनती है, तो फ्लोर टेस्ट कराना एक सामान्य प्रक्रिया होती है.”
वहीं, बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी भरोसा जताते हुए कहा, “आज फ्लोर टेस्ट है. हमें सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचना है. यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे.”
दरअसल, फ्लोर टेस्ट एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए यह तय किया जाता है कि Government के पास विधानसभा में बहुमत है या नहीं. इसे विश्वास मत या ट्रस्ट वोट भी कहा जाता है.
इस प्रक्रिया में Governor Chief Minister को निर्देश देते हैं कि वे सदन में अपना बहुमत साबित करें. इसके लिए अक्सर विशेष सत्र बुलाया जाता है. मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग तरीकों से हो सकती है. जैसे ध्वनि मत (वॉइस वोट), इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग या फिर सदस्यों की गिनती के जरिए.
Political जानकारों के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा होता है, क्योंकि इससे Government की वैधता स्पष्ट होती है और यह सुनिश्चित होता है कि सत्ता में बैठी Government को सदन का समर्थन प्राप्त है.
अब सबकी नजरें आज होने वाले इस फ्लोर टेस्ट पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए Government कितनी मजबूत है और क्या वह सदन में अपना बहुमत साबित कर पाती है या नहीं.
–
वीकेयू/एएस