चंडीगढ़ में घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित: इंडिगो ने जारी की यात्रा सलाह, यात्री अपडेट रहें

चंडीगढ़, 17 दिसंबर . उत्तर India में सर्दियों की दस्तक के साथ घना कोहरा छा गया है, जिससे चंडीगढ़ सहित कई शहरों में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. इंडिगो एयरलाइंस ने Wednesday रात यात्रियों के लिए विशेष यात्रा सलाह जारी की है, जिसमें चंडीगढ़ में कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ रहे असर की जानकारी दी गई है.

एयरलाइन ने कहा कि वे मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

इंडिगो की सलाह में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे वेबसाइट या ऐप के माध्यम से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें. एयरलाइन की टीमें हर कदम पर मदद और सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं. उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही आसमान साफ होगा और बेहतर सेवा दी जा सकेगी.

इस मुश्किल समय में यात्रियों के धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद कहा गया है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भी चेतावनी जारी की है कि पंजाब, Haryana, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह घना कोहरा छा सकता है. उत्तर India के कई हिस्सों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानें देरी से चल रही हैं या रद्द हो रही हैं.

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तो सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, जिसका असर चंडीगढ़, Lucknow, अमृतसर जैसी जगहों पर भी पड़ा है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इस मौसम में कोहरा आम है, लेकिन इस बार यह जल्दी और घना हो गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाते समय अतिरिक्त समय रखें और रीयल-टाइम अपडेट चेक करें. अन्य एयरलाइंस ने भी समान सलाह जारी की है. कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है, इसलिए यात्रियों से सावधानी बरतने को कहा गया है.

एससीएच

Leave a Comment