यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

मऊ, 25 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में Saturday देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई. घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें देर रात सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल Police टीम मौके पर रवाना की गई. घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चला गया था और सामने से आ रहे वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी. दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है.

Police टीम ने स्थानीय लोगों और राहत दल की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया. वाहन को काटने में काफी समय लगा, क्योंकि टक्कर बहुत ही तेज थी. लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के निवासी अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में Jharkhand के रांची गए थे. शादी संपन्न होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे. वाहन में कुल पांच लोग सवार थे. Saturday रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई. इसके चलते स्कॉर्पियो नियंत्रण से बाहर हो गई. पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट Police मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. हादसे के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है.

विकेटी/एएस

Leave a Comment