Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा, 22 जून . Madhya Pradesh के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर Monday सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना तेज था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान 5 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही Police एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी और जिला अस्पताल भेजा गया है.

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अभी तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, Police हादसे के कारणों की जांच कर रही है. जैसे ही हम लोगों को हादसे की जानकारी हुई, हमारी टीम इलाज के लिए तुरंत पहुंची थी.

उन्होंने बताया कि सभी मजदूर मछेरा गांव के बताए जा रहे हैं. ये लोग कहां जा रहे थे और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है, साथ ही घालयों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले की सही जानकारी मिल सके.

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने बताया कि इसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसको नागपुर रेफर किया जाएगा. घालयों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे ही उनके परिजन आ जाएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी. Police प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. हमारे 20 से 25 डॉक्टरों की टीम घालयों का इलाज कर रही है.

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉक्टर मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों को 4-4 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं. मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

–

एसएके/पीएम

Share