Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

जम्मू से सोमनाथ के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं में रहा उत्साह

जम्मू से सोमनाथ के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं में रहा उत्साह

जम्मू, 29 जून . जम्मू-कश्मीर के परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने जम्मू से सोमनाथ के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी इच्छा पूरी हो रही है.

यात्री गीता देवी ने से बातचीत में कहा, “मैं पहली बार दर्शन करने जा रही हूं. कभी सोचा नहीं था कि सोमनाथ की यात्रा करूंगी. इसके लिए पहले से कोई तैयारी भी नहीं की थी. बेटे ने सिर्फ फॉर्म भर दिया था.” वहीं, वेद प्रकाश शर्मा ने कहा, “पहली बार Government सोमनाथ यात्रा का प्रबंध किया है, जो बहुत ही अच्छा है. पहले कभी सोच ही नहीं सकते थे कि इतनी दूर दर्शन करने जाएंगे.”

जनक सिंह ने कहा, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सोमनाथ यात्रा पर जाएंगे, लेकिन Government की वजह से यह संभव हो पाया है. Government ने यात्रा के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है. Government को चाहिए कि दूसरे भी ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएं.”

वरिष्ठ नागरिक नीलम रानी ने कहा, “मन में बहुत खुशी है, हमने कभी सोचना नहीं था कि सोमनाथ की यात्रा पर जाएंगे. भगवान ने बुलाया है, तो हम जा रहे हैं. Government की ओर से व्यवस्था करने के कारण हम दर्शन करने जा रहे हैं. Government को इस तरह के आयोजन और करने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग दर्शन कर सकें. सभी लोगों को तीर्थ स्थानों पर जाना चाहिए और सनातन धर्म को बढ़ावा देना चाहिए.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर Government के संस्कृति विभाग के तहत ‘जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी’ ने India Government के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026’ में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए थे. छह दिन की यह यात्रा आज से शुरू हो गई है. पहली बार आयोजित की जा रही इस तीर्थयात्रा का मकसद जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ मंदिर की यात्रा को आसान बनाना है. इस साल, Government ने केंद्र शासित प्रदेश के यात्रियों के लिए 140 सीटें तय की हैं.

–

ओपी/पीएम

Share