
Kanpur, 29 जून . Kanpur में आपसी विवाद के बाद हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान चली गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है.
सेंट्रल Kanpur के डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात आपसी कहासुनी के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई. उन्होंने कहा कि गोली लगने से घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है.
डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में Police ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
अतुल श्रीवास्तव ने कहा, “देर रात आपसी कहासुनी के दौरान गोली लगने की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी है. उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है और वह अभी खतरे से बाहर है. दोषियों की पहचान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है.”
उन्होंने कहा कि अभी Police को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, घायल व्यक्ति के परिजन शिवकुमार पासवान ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. उन्होंने बताया कि Sunday की रात छुट्टी होने के कारण परिवार के कुछ लोग और बच्चे मैच खेल रहे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया.
वहीं, इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्य शिवकुमार पासवान ने दावा किया कि आरोपियों ने पहले परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की और इसके बाद गोली चला दी. उन्होंने कहा कि गोली लगने के बाद घटना की जानकारी Police को दी गई. उनके अनुसार, Police ने भी कुछ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी दी है.
उन्होंने दावा किया कि घटना कमिश्नर आवास मार्ग के पास हुई, जहां आरोपी गोली चलाते हुए फरार हो गए. उन्होंने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित पक्ष ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ से भी कार्रवाई की मांग की है. शिवकुमार पासवान ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
–
एससीएच/एबीएम