
New Delhi, 10 अगस्त . दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में Policeकर्मियों की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा अग्निकांड टल गया. डुग्गल कॉलोनी, गेट नंबर-2 में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय Police ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.
Police के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही हेड constable जितेंद्र और हेड constable विष्णु बिना पीसीआर कॉल का इंतजार किए तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए. मौके पर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और आग से प्रभावित घर के आसपास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
इसी दौरान नेब सराय थाने में तैनात हेड constable विनोद को भी आग लगने की जानकारी मिली. वह बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य में शामिल हो गए.
तीनों Policeकर्मियों ने मिलकर प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया, लोगों को खतरे वाले इलाके से बाहर निकाला और आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए. उन्होंने तुरंत बिजली आपूर्ति कटवाने की व्यवस्था भी की और आग बुझाने के प्रयासों में सक्रिय सहयोग दिया.
दिल्ली Police ने बताया कि Policeकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी और एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया.
दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने Policeकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि हेड constable जितेंद्र, विष्णु और विनोद का कार्य दिल्ली Police की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होती है. उनकी समय पर की गई कार्रवाई ने न केवल लोगों की जान-माल की रक्षा की, बल्कि यह भी साबित किया कि दिल्ली Police जरूरत के समय हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है.
Police अधिकारियों ने कहा कि तीनों Policeकर्मियों की यह बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण है.
–
एएमटी/डीकेपी