
कोलकाता, 6 जून . पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. उन पर प्रसिद्ध भवैय्या लोकगायक मनींद्रनाथ बर्मन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है.
माथाभांगा के नयरहाट निवासी मनींद्रनाथ बर्मन ने Police को दी अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक उदयन गुहा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. Friday रात वह अपने वकील के साथ माथाभांगा थाने पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में गायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस Government में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक गीत तैयार किया था और उसे सार्वजनिक रूप से गाया था. उनका आरोप है कि इसके बाद उदयन गुहा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके पीछे गुंडे भी लगाए गए.
मनींद्रनाथ बर्मन ने दावा किया कि अपनी जान के खतरे के कारण वह लंबे समय तक छिपकर रहने को मजबूर रहे. उन्होंने Police को मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जानकारी उपलब्ध करा दी है.
Saturday को मीडिया से बातचीत में मनींद्रनाथ ने कहा, “जब तृणमूल कांग्रेस की Government थी, तब मैंने राज्य Government के खिलाफ कई गीत लिखे और गाए. इससे उदयन गुहा नाराज हो गए. दिनहाटा के कई तृणमूल नेताओं ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. मुझे वहां से भागना पड़ा. उस समय मैं Police में शिकायत भी दर्ज नहीं करा सका, क्योंकि मेरे पीछे बदमाश लगा दिए गए थे.”
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता पार्थ प्रतिम राय Government के पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों की सूची लेकर मनींद्रनाथ बर्मन के घर भी पहुंचे थे.
First Information Report दर्ज होने के बाद उदयन गुहा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला. वहीं, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
राज्य में भाजपा Government बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं से जुड़े कथित अवैध और आपराधिक मामलों पर कार्रवाई तेज हुई है. Police लगातार कानून उल्लंघन के आरोपों में तृणमूल नेताओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
पिछले एक महीने में राज्यभर में भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों में तृणमूल कांग्रेस के कई पार्षदों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
–
डीएससी