बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी, 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mumbai , 21 मई . Mumbai के बांद्रा ईस्ट इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान Wednesday को हिंसक झड़प हो गई. Police और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई Policeकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद निर्मल नगर Police स्टेशन में 10 नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.

Police के अनुसार, 20 मई को बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर क्षेत्र में गैर-कानूनी निर्माण हटाने का ऑपरेशन चलाया जा रहा था. यह कार्रवाई Mumbai उच्च न्यायालय के आदेश और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार की जा रही थी. ऑपरेशन के दौरान Mumbai Police, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ), होम गार्ड और अन्य स्टाफ को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था.

जब तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. Police ने बार-बार अनाउंसमेंट कर शांति बनाए रखने और जगह खाली करने की अपील की, लेकिन भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की. कुछ देर बाद स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने Policeकर्मियों पर पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकनी शुरू कर दीं.

Police ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया. इस दौरान कई Policeकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई. निर्मल नगर Police ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की है. इनमें अवैध जमावड़ा, दंगा, Governmentी कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकना, Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और Governmentी कर्मचारियों पर हमला शामिल है. Police ने 10 आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है.

Mumbai Police ने कहा, “अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही थी. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर हिंसा भड़काई और Policeकर्मियों पर हमला किया. हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. cctv फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा.”

वर्तमान में इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. Police आगे की जांच में cctv फुटेज का विश्लेषण कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

एससीएच

Leave a Comment