
Mumbai , 15 मार्च . Mumbai के मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने के आरोप में रेलवे Police ने तीन लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. यह केस स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया, जिसके बाद लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली. वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी.
Police के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई. स्टेशन मास्टर की शिकायत के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे Police (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. Police ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें मुश्ताक बाबू लोन (35), सोहेब सदाकत शाह (25) और बिस्मिल्लाह दीन अंसारी (43) शामिल हैं. ये तीनों मलाड इलाके में काम करते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी मामले में शामिल बताया गया है.
Police ने बताया कि रेलवे परिसर में इस तरह की गतिविधियां नियमों के खिलाफ हैं और इससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. इसलिए इस मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई की है. वहीं Governmentी रेलवे Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 168 के तहत भी मामला दर्ज किया है.
यह मामला उस समय और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब वीडियो social media पर तेजी से फैल गया. ऐसे में इसके खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है. किरीट सोमैया ने शिकायत दर्ज करवाते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थान है और वहां इस तरह की गतिविधियां नियमों के खिलाफ हैं.
Police का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रेलवे Police ने यात्रियों से भी अपील की है कि स्टेशन परिसर में नियमों का पालन करें ताकि व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे.
किरिट सोमैया ने कहा था कि रेलवे परिसर या सार्वजनिक जगहों पर इस तरह से नमाज पढ़ना नियमों के खिलाफ है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि Mumbai का इस्लामीकरण किया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या शहर में अलग-अलग तरीकों से सक्रिय हैं और Government को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
–
एसएके/वीसी