
New Delhi, 2 जून . आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ी हैं. दिल्ली Police ने जनकपुरी इलाके की एक रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
Police से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जनकपुरी स्थित स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में सौरभ भारद्वाज ने कथित तौर पर पीड़िता की पहचान उजागर की. इसके बाद Police ने उन पर First Information Report दर्ज की है. फिलहाल, जनकपुरी Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि पिछले महीने कथित तौर पर स्कूल परिसर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई. इस पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज देश में सबसे कम उम्र की एक कॉकरोच है- जो मात्र 3 साल की एक बच्ची है. जनकपुरी के एक स्कूल में उसके साथ बलात्कार हुआ. आरोपी स्कूल का 57 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी है.”
इस घटना के बाद उन्होंने दिल्ली Police पर गंभीर सवाल उठाए थे. सौरभ भारद्वाज के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि स्थानीय एसएचओ और डीसीपी मामले को दबाने के लिए उनपर दबाव बना रहे हैं.
आप नेता ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता एम्स में दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन Police इसके लिए तैयार नहीं है. भारद्वाज ने कहा कि इतनी नन्हीं पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है.
उन्होंने पूछा, “Police तीन साल की मासूम का एम्स में मेडिकल कराने को तैयार क्यों नहीं है? स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी और आरोपी को कौन बचा रहा है? क्या इस Government में हर पीड़िता को न्याय तभी मिलेगा, जब social media पर भारी बवाल मचेगा?”
इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी किया था.
–
डीसीएच/