
चंडीगढ़, 15 मई . पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व Actor योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं. चंडीगढ़ के सेक्टर-36 Police स्टेशन में Friday को उनके खिलाफ First Information Report की गई है.
योगराज सिंह पर वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. इस सीरीज अमेजन पर स्ट्रीम हो रही है. social media पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में महिलाओं के लिए इस्तेमाल की गई गाली-गलौज वाली भाषा पर व्यापक आक्रोश फैला है.
वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. आयोग ने पंजाब Police के डीजीपी को Thursday को पत्र लिखकर तुरंत जांच शुरू करने के निर्देश दिए. आयोग ने ‘पंजाब स्टेट कमीशन फॉर विमेन एक्ट, 2001’ की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए योगराज सिंह, सीरीज के लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट भी मांगी है.
एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने भी योगराज सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ Police में हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, Thursday को ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी महिला आयोग को पत्र लिखकर योगराज सिंह के खिलाफ First Information Report दर्ज करने और पूरी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि योगराज सिंह खुद को अमृतधारी सिख और गुरसिख बताते हैं, फिर भी उन्होंने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जो सिख सिद्धांतों के खिलाफ है. इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा-79 और महिलाओं के सम्मान के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है.
योगराज सिंह युवराज सिंह के पिता हैं और क्रिकेट के अलावा अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं. इस विवाद के बाद social media पर उनकी भारी आलोचना हो रही है. कई लोग उन्हें सिख मूल्यों के खिलाफ व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं. Police इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल योगराज सिंह की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
–
एमटी/एएस