भाजपा जॉइन करते ही संदीप पाठक पर एफआईआर, सुखबीर बादल ने ‘आप’ पर लगाया सेलेक्टिव टारगेटिंग का आरोप

चंडीगढ़, 2 मई . शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज हुए मामलों को लेकर कहा कि आप का रवैया ‘सेलेक्टिव टारगेटिंग’ जैसा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पार्टी में रहते हैं, उनके लिए सब कुछ सही होता है. जैसे ही वे बाहर जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है.

सुखबीर सिंह बादल ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, “हीरो से जीरो तक… उन लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, जिनके आम आदमी पार्टी से रिश्ते बिगड़ गए हैं. संदीप पाठक कभी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी और सत्ता के एक अहम केंद्र थे. अगर उस समय वह गलत थे, तो वह अपने आकाओं-अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के ही निर्देशों का पालन कर रहे थे, तो फिर उस समय उनके साथ कौन मिला हुआ था और अब उन पर केस क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है?”

उन्होंने आगे कहा, “पाला बदलने के बाद जमानत न मिलने वाली धाराओं के तहत First Information Report दर्ज होना बदले की राजनीति की ओर इशारा करता है. रसूख से लेकर जांच-पड़ताल तक का यह बदलाव, कई गंभीर सवाल खड़े करता है.”

दरअसल, संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में First Information Report दर्ज की गई है. इन मामलों में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों की बात सामने आ रही है. Police सूत्रों के अनुसार, जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी संभव हो सकती है. हालांकि अभी तक Police ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी के सबसे भरोसेमंद और रणनीतिक नेताओं में गिना जाता था. वह अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं. पार्टी के संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी. खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें एक प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर देखा गया था, जिसमें आप को बड़ी जीत मिली थी.

अब उनके भाजपा में शामिल होने को Political हलकों में एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आप की रणनीति और संगठन दोनों पर असर पड़ सकता है.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment