
बीजिंग, 10 जून . पांचवां सीएमजी फोरम 10 जून को चीन के छोंगछिंग शहर में आयोजित हुआ. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और प्रचार-प्रसार विभाग के प्रमुख ली शूलेई ने वीडियो के ज़रिए उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया. पोलित ब्यूरो के सदस्य और छोंगछिंग के पार्टी सचिव युआन च्याच्वुन ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और भाषण भी दिया.
फोरम में उपस्थित मेहमानों ने कहा कि चीनी President शी चिनफिंग ने पहले सीएमजी फोरम को बधाई पत्र भेजा था. इसके मार्गदर्शन में सीएमजी फोरम विभिन्न देशों के मीडिया संगठनों के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख बढ़ाने का अहम मंच बन गया है. एआई के प्रतिनिधित्व में नए चरण की पौद्योगिकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन लगातार उत्पादन, जीवन, सीखने और काम करने के नए तरीकों को जन्म दे रहा है. चीन में चल रही एआई प्लस योजना चीन और दुनिया के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए नए अवसर देती है.
उपस्थित मेहमानों ने कहा कि एआई से मीडिया ढांचे और जनमत वातावरण में व्यापक और गहन बदलाव आया. एआई की समाचार रिपोर्टिंग, सांस्कृतिक प्रसार और सार्वजनिक सेवा आदि क्षेत्रों में भूमिका व्यापक रूप से बढ़ानी होगी. इसके अलावा, मानव को प्राथमिकता देने वाली डिजिटल बुद्धिमान प्रौद्योगिकी बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान व आपसी सीख के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार करना होगा.
बताया जाता है कि चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और छोंगछिंग की नगरपालिका ने फोरम का आयोजन किया. संबंधित देशों के Governmentी विभागों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, मीडिया संगठनों, देसी-विदेशी थिंक टैंक और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के करीब 300 प्रतिनिधि इसमें उपस्थित हुए.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/