किस्मत की खूबसूरत आदत है, वो वक्त आने पर बदलती है, ‘धुरंधर’ की सफलता पर बोले रणवीर सिंह

New Delhi, 15 दिसंबर . आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बंपर कमाई कर रही है. फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म की सफलता से गदगद एक्टर रणवीर सिंह ने social media पर पोस्ट कर बताया कि किस्मत की खूबसूरत आदत क्या है?

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल नजर और सब्र.”

दरअसल पिछले कुछ वर्षों में रणवीर की कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थीं, लेकिन ‘धुरंधर’ के जरिए वह कमाल दिखाने में सफल रहे. साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और साल 2024 में ‘सिंघम अगेन’ आई थी, जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में असफल रही, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता से Actor बेहद खुश हैं.

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे एक्टर भी अहम किरदार में हैं. यह फिल्म Pakistanी अंडरवर्ल्ड और खुफिया मिशनों पर बनी है, जिसमें एक्शन, थ्रिल और इमोशंस का बेहतरीन मिश्रण है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल कर रही है. दर्शकों से फिल्म को काफी तारीफ मिल रही है. राकेश पंडित, एलनाज नौरोजी, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव, अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल, रोहित शेट्टी और विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने social media पर पोस्ट कर फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को बेहतरीन बताया.

इस बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म पर प्रतिक्रियाएं नई नहीं, बल्कि पुराने पैटर्न का ‘आफ्टरशॉक’ हैं, ऐसा पहले भी हो चुका है. वहीं, फिल्म की आलोचना करने वालों को लेकर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि ऐसे बयान Pakistan के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं.

एमटी/वीसी

Leave a Comment