फारूक अब्दुल्ला ने पीओके में हिंसा पर पाकिस्तान पर साधा निशाना, यूएन से जांच की अपील

श्रीनगर, 11 जून . नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला ने Thursday को Pakistan के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हो रही हिंसा और प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है.

फारूक अब्दुल्ला ने विरोध-प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां की स्थिति बेहद गंभीर है और पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवाधिकारों की स्थिति पर ध्यान देने की मांग की.

उन्होंने श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पीओके कठिन स्थिति से गुजर रहा है और वहां लोगों पर जुल्म हो रहा है. जो हिस्सा Pakistan के पास है, वहां आज जुल्म हो रहा है. वहां कई लोग शहीद हो चुके हैं.”

उन्होंने पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अपील की. उन्होंने कहा कि यूएन की टीम को वहां का दौरा करना चाहिए और खुद जमीनी हालात देखने चाहिए कि वहां के लोगों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिरता तभी आएगी, जब India के साथ विलय की शर्तों की समीक्षा की जाएगी और कश्मीरियों का सम्मान बहाल किया जाएगा. उन्होंने कहा, “स्थिति स्थिर नहीं है. स्थिरता तब आएगी, जब उन्हें यह एहसास होगा कि हम भी इंसान हैं.”

फारूक अब्दुल्ला ने वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ज्यादातर शक्तियां महामहिम के पास हैं, जबकि ये शक्तियां दिल्ली से नामित व्यक्ति के पास नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यहां लोगों ने एक Government चुनी है, इसलिए उन्हें अपनी शक्तियां मिलनी चाहिए.

Prime Minister Narendra Modi के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल पूरा करने पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “नहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू 17 साल तक इस पद पर रहे थे, जबकि वे अभी सिर्फ 12 साल से Prime Minister हैं.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment