किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार: एदल सिंह कंसाना

छतरपुर, 8 अगस्त . Madhya Pradesh में कम बारिश की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता के बीच किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि Government स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं.

छतरपुर दौरे के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों और Government की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली.

बैठक के बाद समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान मंत्री एदल सिंह कंसाना ने अपने दौरे और बैठकों को लेकर कहा कि उनकी कोर ग्रुप की बैठक हुई. इसके साथ ही तिरंगा यात्रा से संबंधित बैठक भी आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मेरा दौरा नहीं हुआ था, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करना भी जरूरी था. बैठक के दौरान यह देखकर अच्छा लगा कि जिले में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर सामंजस्य है. सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर काम कर रहे हैं और Governmentी योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है.

कृषि मंत्री ने कहा कि Government की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना Government की प्राथमिकता है. अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए उन्हें धरातल तक पहुंचाया जाए.

Madhya Pradesh के कई इलाकों में बारिश की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता के बीच कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को कम बारिश को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. Government और कृषि विभाग परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं.

बैठक में दिए गए निर्देशों को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक हर महीने होती है. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में क्या होता है, यह सभी जानते हैं. इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बैठक का उद्देश्य Government के कामकाज और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समन्वय बनाए रखना है.

पीएसके

Leave a Comment