फरहाना भट्ट ने बेबाक अंदाज से ‘बिग बॉस 19’ में दिखाया दम, शो में मचाए रखा हंगामा

Mumbai , 7 दिसंबर . टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों का उत्साह चरम पर है. लाखों फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन के टॉप-5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं.

social media पर फरहाना भट्ट के नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है, जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से घर में अलग पहचान बनाई है.

फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था. कश्मीर की वादियों में पली-बढ़ी फरहाना ने बचपन से ही बड़े सपने देखे. उन्होंने अपनी पढ़ाई मास कम्युनिकेशन में पूरी की और उसके बाद दिग्गज Actor अनुपम खेर की एक्टिंग अकादमी से ट्रेनिंग ली. फरहाना का करियर 2016 में फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स’ से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सनी कौशल के साथ काम किया.

इसके बाद उन्होंने लोकप्रिय फिल्म ‘लैला मजनू’ में अभिनय किया और देशभर में अपनी पहचान बनाई. साल 2019 में सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नोटबुक’ में फरहाना ने डॉली का किरदार निभाया. इस फिल्म में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में थे.

फरहाना फिल्म और टीवी Actress ही नहीं हैं, बल्कि एक बहुआयामी प्रतिभा भी रखती हैं. वह एक राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियन हैं और इस खेल में पांच बार नेशनल मेडल जीत चुकी हैं. खेल में दृढ़ता, अनुशासन और मेहनत का जलवा उन्होंने बिग बॉस 19 के घर में भी प्रदर्शित किया. उनकी फिजिकल फिटनेस और खेलों में हासिल की गई ताकत ने उन्हें घर के मुश्किल टास्क और चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद की.

बिग बॉस के घर में फरहाना की जर्नी भी उतनी ही दिलचस्प रही, जितनी उनकी फिल्मी और खेल की दुनिया. शुरुआती एपिसोड में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था, लेकिन मेकर्स ने उन्हें एक सीक्रेट रूम में भेजा, जिससे उन्होंने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की हरकतों और रणनीतियों पर नजर रखी. बाद में वह घर में वापस आईं और अपनी बहादुरी, आत्मविश्वास, और बेबाक तरीके से घर की परिस्थितियों को बदल दिया. फरहाना की दोस्तियों, जैसे नेहल के साथ उनका रिश्ता और तान्या के साथ उतार-चढ़ाव, से घर में ड्रामा भरा रहा.

इसके अलावा, फरहाना ने घर में कई विवादों का सामना किया. कुनिका को फेल एक्ट्रेस और नीलम को भोजपुरी स्टाफ जैसे कमेंट्स करने पर सलमान खान ने कई बार उन्हें समझाया और चेतावनी भी दी. फरहाना की सोच और उनकी सीधे तरीके से बात करने की आदत उन्हें अलग और खास बनाती है. उनका यह व्यक्तित्व ही दर्शकों को बेहद पसंद आता है.

फरहाना का social media पर भी जबरदस्त प्रभाव है. बिग बॉस में आने से पहले उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग 48 हजार थे, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचा दिया है. अब फैंस उन्हें बिग बॉस के विनर के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं.

पीके/एबीएम

Leave a Comment