
Mumbai , 14 मई . टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर Actor राजेश कुमार Thursday को अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने पत्नी के लिए खास नोट लिखा.
Actor ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग फोटोज का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “22वीं सालगिरह मुबारक हो. भगवान करे ऐसी कई और खुशियां साथ आएं. हर समय साथ देने के लिए धन्यवाद. आपसे बहुत प्यार है.”
राजेश का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. मनोरंजन जगत से लेकर आम यूजर्स उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं. मशहूर फोटोग्राफर कपिल तेजवानी ने लिखा, “आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत बहुत शुभकामनाएं.”
बता दें कि Actor ने 2004 में माधवी चोपड़ा से शादी की थी. वे अपनी पत्नी के साथ Mumbai में रहते हैं और उनके दो बेटे हैं. राजेश अपनी सफलता का श्रेय अक्सर अपनी पत्नी को देते हैं और वे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं.
दरअसल, Actor ने इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद खेती करने के लिए गांव चले गए थे. उन्हें खेती से ज्यादा फायदा तो नहीं मिला था, लेकिन काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था.
Actor ने 1999 में ‘एक महल हो सपनों का’ से करियर की शुरुआत की और 25 वर्षों से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने कॉमेडी और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. उन्हें वर्ष 2004 में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के रोशेस साराभाई की भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.
Actor ने कुछ सालों तक खेती में सक्रिय रहने के बाद ‘ये मेरी फैमिली’ (2018) से वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने ‘कोटा फैक्ट्री’ (2021-2024), और ‘राऊतू का राज’ (2024) जैसी सीरीज में काम किया था. Actor फिल्म ‘सैयारा’ में भी नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई के साथ काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी.
–
एनएस/एबीएम