फर्जी सरकारी नौकरी घोटाला, देशभर में 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी

Patna, 8 जनवरी . Patna के Enforcement Directorate (ईडी) ने एक बड़े नकली Governmentी नौकरी के घोटाले की जांच शुरू कर दी है. ये घोटाला एक संगठित गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था, जो लोगों को फर्जी Governmentी नौकरियों का लालच देकर ठगता था.

शुरू में ये मामला भारतीय रेलवे के नाम पर सामने आया था, लेकिन जांच में पता चला कि ये गिरोह अकेले रेलवे तक ही सीमित नहीं था. इसमें 40 से ज्यादा अन्य Governmentी संगठन और विभाग भी शामिल थे, जैसे कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, आरआरबी, भारतीय डाक, इनकम टैक्स, हाई कोर्ट, पीडब्ल्यूडी, बिहार Government, डीडीए, Rajasthan सचिवालय और भी कई विभाग.

जानकारी के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े लोगों ने फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर Governmentी डोमेन की नकल की और लोगों को झूठे जॉइनिंग लेटर भेजे. इतना ही नहीं, भरोसा जीतने के लिए उन्होंने कुछ लोगों को 2-3 महीने का शुरुआती वेतन भी दिया. इन लोगों को रेलवे में आरपीएफ, टीटीई, टेक्नीशियन जैसी भूमिकाओं में रखा गया, ताकि सब सही लगे.

जांच के तहत ईडी इस समय पूरे देश में 15 जगहों पर छापेमारी कर रही है. बिहार में मुजफ्फरपुर में 1 और मोतिहारी में 2 जगहों पर तलाशी चल रही है. पश्चिम बंगाल में कोलकाता में 2 स्थानों पर जांच हो रही है. केरल में एर्नाकुलम, पांडलम, अडूर और कोडुर में 1-1 जगह पर छापेमारी जारी है. तमिलनाडु में चेन्नई, Gujarat में राजकोट और उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में 2, इलाहाबाद (प्रयागराज) में 1 और Lucknow में 1 जगह पर तलाशी ली जा रही है.

ईडी का कहना है कि ये एक बड़ा और संगठित गिरोह है, इसलिए जांच कई राज्यों और विभागों में फैली हुई है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह गिरोह कहां तक फैला हुआ है, कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं और कितने लोग इस धोखाधड़ी के शिकार बन चुके हैं. आगे की जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment