बेंगलुरु : डीसीपी के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों से पैसे ठगने का आरोप; केस दर्ज

Bengaluru, 14 जुलाई . साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. Bengaluru के इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के Police उपायुक्त (डीसीपी) एम. नारायण के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने और ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में हेब्बगोडी Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने डीसीपी एम. नारायण के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई. इसके बाद उसने खुद को वरिष्ठ Police अधिकारी बताकर उनके दोस्तों, परिचितों और आम लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए. आरोप है कि कई लोगों से ऑनलाइन माध्यम से रकम भी मांगी गई.

शिकायत में उस बैंक खाते, मोबाइल नंबरों और यूपीआई आईडी का भी जिक्र किया गया है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर पैसे प्राप्त करने के लिए किया गया. Police अब इन सभी डिजिटल जानकारियों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस साइबर ठगी का दायरा कितना बड़ा है.

हेब्बगोडी Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4) और धारा 319(2) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और धारा 66डी भी लगाई गई हैं. ये धाराएं किसी की पहचान चुराने, कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग कर खुद को किसी और के रूप में पेश करने और धोखाधड़ी करने जैसे अपराधों से संबंधित हैं.

फिलहाल Police मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच का मुख्य उद्देश्य आरोपी की पहचान करना, फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति तक पहुंचना और यह पता लगाना है कि इस तरीके से कितने लोगों को निशाना बनाया गया और कितनी रकम की ठगी की गई. Police ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी social media अकाउंट पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें और संदिग्ध प्रोफाइल से पैसे मांगने पर तुरंत Police को सूचना दें.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment