गोवा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को ठग रहे सात आरोपी गिरफ्तार

तिसवाड़ी, 14 अप्रैल . गोवा के तिसवाड़ी जिले में Police ने छापा मारकर एक बंगले में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेशी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठग रहे थे.

गोवा Police ने बताया कि Monday रात 11:30 बजे से Tuesday सुबह 4:00 बजे के बीच साइबर क्राइम Police स्टेशन ने एसपी साइबर क्राइम के नेतृत्व में तिसवाड़ी जिले के करमाली स्थित किराये के बंगले में एक कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. बंगले से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सामान जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Mumbai निवासी जय विजय आचार्य, Ahmedabad निवासी योगेश माली, गांधीनगर निवासी ऋषभ दीपककुमार शाह, Ahmedabad निवासी आशुतोष योगेश प्रताप, ठक्कर पार्थ भारभाई, Mumbai निवासी एड्रियन किंस्टन मारियासेवन और नागपुर निवासी नीलेश सतीश सिंह के रूप में हुई है.

Police ने बताया कि आरोपियों को “पे-डे” नाम से ऋण कंपनी के एजेंट बनकर अमेरिका के नागरिकों को ऋण और तत्काल धन उपलब्ध कराने के झूठे बहाने से उपहार कार्ड (सेफोरा, मेसीज, ग्रीन डॉट मनी पैक, एप्पल गिफ्ट कार्ड, रेजर गोल्ड और एक्सबॉक्स) के रूप में बड़ी रकम देने के लिए प्रेरित कर ठगते हुए पकड़ा गया. आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

इसी तरह 9 अप्रैल को नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ था. थाना साइबर क्राइम Police ने सेक्टर-16 नोएडा में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप, 15 डेस्कटॉप, 15 मॉनिटर, 16 मोबाइल फोन, 16 माइक हेडफोन, 2 राउटर और 1 मॉडम बरामद किया गया था. यह गिरोह इंटरनेट पर पेड विज्ञापन चलाकर विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें हैकिंग व डेटा चोरी का डर दिखाकर ठगी करता था. Police ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था.

ओपी/पीएम

Leave a Comment