वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स

New Delhi, 12 जून . वैश्विक स्तर पर social media ऐप फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम डाउन हो गए हैं. इन सभी social media प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉग-इन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

इन तीनों social media प्लेटफॉर्म का संचालन मेटा की ओर से किया जाता है.

फेसबुक पर यूजर्स को फीड खोलने, अपना पेज देखने और लॉग करने जैसी समस्याओं का सामना पड़ रहा है. इसके अलावा पोस्ट और रील भी शेयर नहीं हो रही हैं.

ऐसी ही कुछ इंस्टाग्राम में देखने को मिल रहा है, जहां यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही, मैसेज भेजने और स्टोरी लगाने के साथ रील साझा करने में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा है.

India के साथ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई अलग-अलग देशों के यूजर्स मेटा के तीनों social media प्लेटफॉर्म में समस्याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने को रिपोर्ट किया.

एक यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम डाउन है और मैं अपने फोन पर रील नहीं देख पा रहा हूं. वहीं, अन्य ने लिखा कि मेरा फेसबुक पेज गायब हो गया है और मैं लॉग-इन नहीं कर पा रहा हूं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा दुनिया की सबसे बड़ी social media कंपनी है. फेसबुक के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.1 अरब से अधिक हो गई है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना हुआ है. वहीं, फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स भी करीब 3 अरब के स्तर पर पहुंच चुके हैं.

वहीं, मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर का इस्तेमाल हर महीने 1 अरब से अधिक लोग कर रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप समेत उसके सभी ऐप्स का मासिक उपयोगकर्ता आधार लगभग 4 अरब तक पहुंच गया है.

एबीएस

Leave a Comment