तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: पीएम मोदी

New Delhi, 2 मई . Prime Minister Narendra Modi ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Prime Minister मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया. ये पूजनीय अवशेष कपिलवस्तु के पिपरावा स्तूप से संबंधित हैं और उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में उत्खनित किए गए थे. इनमें भगवान बुद्ध की चिरस्थायी शिक्षाएं समाहित हैं. प्रदर्शनी 14 मई तक जारी रहेगी. आने वाले दिनों में यह ज़ांस्कर भी जाएगी. यह प्रदर्शनी लद्दाख के सभी लोगों के लिए दर्शन करने का एक अनमोल अवसर प्रदान करती है. इससे लद्दाख में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.”

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने Friday यानी 1 मई को लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था. इस अवसर पर लद्दाख के उपGovernor वी.के. सक्सेना और केंद्रीय गृह सचिव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी Friday से इस माह की 14 मई तक जारी रहेगी.

उद्घाटन समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि लद्दाख की धरती से निकला संदेश विश्व भर के कई साधकों के जीवन में प्रगति का कारण बना है. लद्दाख के लघु उद्यमियों ने भी प्रदर्शनी में लकड़ी के काम, बर्तन, आयुर्वेदिक औषधियाँ और खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए. तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी एक ऐसी पहल है जो पवित्र बौद्ध अवशेषों के दर्शन को सार्वजनिक रूप से संभव बनाती है.

ये अवशेष पूर्णतः तथागत बुद्ध की शिक्षाओं और आध्यात्मिक उपस्थिति का प्रतीक हैं. तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों का यह प्रदर्शन India की चिरस्थायी सभ्यतागत भावना और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर संरक्षित और प्रसारित करने की प्रतिबद्धता की एक गहरी अभिव्यक्ति है.

ये पवित्र अवशेष 10 मई तक लेह में आम जनता के लिए खुले रहेंगे, जिसके बाद इन्हें ज़ांस्कर घाटी ले जाया जाएगा, जहां इन्हें दो दिनों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. अंत में एक अंतिम जुलूस के बाद ये अवशेष 15 मई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ओपी/पीएम

Leave a Comment