
Patna, 13 अप्रैल . बिहार में नई Government के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है. इस बीच नई Government के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं. हालांकि, अब तक नए Chief Minister के नाम को लेकर संशय कायम है.
माना जा रहा है कि Tuesday को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए Chief Minister के नाम की घोषणा होगी. एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को Patna में ही रहने का निर्देश दिया है. विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में Patna से बाहर न जाएं.
भाजपा ने Union Minister शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को Patna पहुंचेंगे. इनके दिशा-निर्देशन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. भाजपा ने Tuesday को दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसके बाद जदयू विधायक दल की भी बैठक होगी. इन बैठकों के बाद नए Chief Minister के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है.
इसी दिन एनडीए के अन्य दलों लोजपा (रा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और रालोमो के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए Chief Minister के नाम पर मुहर लगेगी. इस बीच, Chief Minister नीतीश कुमार ने Tuesday को पूर्वाह्न 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. कहा जा रहा है कि बैठक के बाद वे लोकभवन जाएंगे और Governor को अपना इस्तीफा सौंप देंगे.
इधर, नई Government के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है. जदयू के वरिष्ठ नेता और Union Minister ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री जमा खान सहित कई अन्य नेता भी Chief Minister आवास पहुंचे. मंत्री जमा खान कहते हैं कि Tuesday और Wednesday (कल, परसों) में सब कुछ हो जाएगा. Tuesday को कैबिनेट की बैठक है. जो बातें चल रही हैं, उनके अनुसार परसों उम्मीद है कि नए Chief Minister का शपथ ग्रहण होगा. कल और परसों में एनडीए फिर से Government बनाने जा रही है.
इस बीच, राजधानी की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है. खासकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेता भी Patna पहुंच सकते हैं. वहीं, Patna के जिलाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन भी Monday को खुद तैयारियों का जायजा लेने लोक भवन पहुंचे. सूत्रों का दावा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को खुद देखने पहुंचे थे.
–
एमएनपी/डीएससी