आजम खान की छवि सबको पता है, शिवपाल यादव के बयान पर शाइना एनसी का तंज

Mumbai , 13 अगस्त . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने Thursday को सपा विधायक शिवपाल सिंह के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सपा विधायक ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की Government बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा. शाइना एनसी ने कहा कि सपा विधायक को सोच-समझकर बयान देना चाहिए.

Mumbai में से बातचीत में शायना एनसी ने सपा विधायक के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि क्या आप आजम खान को गृह मंत्री बनाना चाहते हैं? उनका आचरण, चरित्र और छवि सभी को पता है. वैसे भी यह बहुत दूर की बात है. आप ऐसे अवास्तविक सपने देखते रह सकते हैं, लेकिन लोकतंत्र में अंततः सच की जीत होती है और उत्तर प्रदेश में एनडीए की जीत होगी.

Himachal Pradesh में कांग्रेस Government पर BJP MP कंगना रनौत द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शायना एनसी ने कहा कि सांसद कंगना द्वारा उठाया गया सवाल जायज है.

एनसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस Governmentों में भ्रष्टाचार आम बात रही है और राहुल गांधी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए.

एफसीआरए बिल को लेकर शाइना एनसी ने कहा कि India को स्थिर बनाए रखने के लिए इस कानून को मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आप उन विदेशी ताकतों को क्यों बढ़ावा देना चाहते हैं, जो India को अस्थिर करने के लिए धन का गलत इस्तेमाल करती हैं. इसके बाद आप इसे चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजने की बात करते हैं. एफसीआरए के मामले में कोई समझौता नहीं हो सकता.

Jharkhand के पूर्व Chief Minister रघुबर दास के रांची में छात्रों के आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ मुलाकात पर शाइना एनसी ने कहा कि वह जमीनी स्तर के नेता हैं और छात्रों से बातचीत कर रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कांग्रेस समर्थित Government पर तंज कसते हुए कहा कि केवल झूठी बातें फैलाने, फोटो खिंचवाने और दिखावा करने से समाधान नहीं निकलता, बल्कि समस्याओं का हल बातचीत से ही संभव है.

संसद की कार्यवाही बाधित होने पर शाइना एनसी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बातचीत करने और सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष केवल कामकाज में बाधा डालने की राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा कि यदि किसी सवाल का जवाब चाहिए तो उस पर चर्चा संसद के अंदर होनी चाहिए, न कि सदन के बाहर.

उन्होंने विपक्ष पर मीडिया चैनलों के माध्यम से गलत बातें फैलाने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि Prime Minister और गृह मंत्री दोनों सकारात्मक चर्चा चाहते हैं और सवालों का जवाब देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए संसद का सुचारू रूप से चलना बेहद जरूरी है और विपक्ष को सत्र के दौरान खर्च हो रहे करदाताओं के पैसे को भी ध्यान में रखना चाहिए.

Maharashtra में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर शाइना एनसी ने कहा कि मराठी अभिमान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर उन्हें स्थानीय भाषा आनी चाहिए. Government का रुख बिल्कुल साफ है. मराठी अभिमान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment