
Patna, 3 मई . बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जदयू नेता निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की सराहना की. उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोग उनके साथ है और जनता का पूरा सपोर्ट मिल रहा है.
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “यह एक अच्छी बात है. वह युवा और प्रतिभाशाली हैं. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार अपनी यात्रा चंपारण से शुरू किया करते थे. वह उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. निशांत कुमार ने भी अपनी यात्रा चंपारण से ही शुरू की है. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके साथ है, उनकी यह यात्रा सफल होगी और जनता का प्यार उनको मिलेगा. निशांत कुमार के नेतृत्व में उनकी पार्टी और आगे बढ़ेगी.
बिहार में एनकाउंटर पर संजय सरावगी ने कहा, “सोनू यादव का एनकाउंटर कर दिया गया है. Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी साफ तौर पर कहा है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इससे संदेश साफ है कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों को अपने किए का अंजाम भुगतना पड़ेगा.”
उन्होंने कहा, “बिहार में जो भी लोग अपराध करेंगे वो बचने वाले नहीं है. Chief Minister सम्राट चौधरी ने पहले ही कहा है कि अपराधियों को माला पहनाना नहीं, बल्कि चढ़ाना है. अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिया है. सोनू यादव का एनकाउंटर हुआ है, वह बड़ा अपराधी था.”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर संजय सरावगी ने कहा, “वोटों की गिनती के दौरान ऑब्ज़र्वर मौजूद रहते हैं, जो कोई नई बात नहीं है. चुनाव आयोग ही वोटिंग और वोटों की गिनती करवाने के लिए जिम्मेदार है. हालांकि, जिस तरह से पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता को भड़का रही हैं, वह किसी भी Political नेता के लिए सही नहीं है.”
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने पहले ही अपना मन बना लिया है. आपने जितने भी एग्ज़िट पोल दिखाए हैं, उन सभी से यह संकेत मिलता है कि डेटा के अनुसार, ममता बनर्जी की हार तय है, टीएमसी की विदाई पक्की है और भाजपा वहां Government बनाने जा रही है.
–
एसएके/एएस