
New Delhi, 22 जून . अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल Friday को दर्शन के लिए अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से “अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है. Friday को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर पहुंचकर भगवान रामलला Government के दर्शन करेंगे.”
उन्होंने इस मुद्दे को लेकर Government पर भी सवाल उठाए और कहा कि करोड़ों रुपये के चढ़ावे में कथित अनियमितता सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
पूर्व Chief Minister केजरीवाल ने राज्य Government पर आरोप लगाया कि इतनी बड़ी कथित चोरी के बाद भी अब तक First Information Report दर्ज नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. आखिर Government किसे बचा रही है. यदि इस मामले में कोई भी व्यक्ति शामिल है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है.
बता दें कि इस बीच मामले को लेकर Political हलचल तेज हो गई है और यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. बताया जा रहा है कि इस प्रकरण से जुड़ी एक याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई है, जिस पर 22 जून को सुनवाई हो सकती है. याचिका में मांग की गई है कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और चढ़ावे का पूर्ण ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से करवाया जाए. इससे पहले 19 जून को समय की कमी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी, लेकिन अब इस पर आगे की सुनवाई की संभावना जताई जा रही है.
वहीं, जांच में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. एसआईटी जल्द ही इस मामले की जांच रिपोर्ट राज्य Government को सौंप सकती है, जिसके बाद मामले में बड़ा एक्शन हो सकता है.
–
एसएके/पीएम