
New Delhi, 12 दिसंबर . भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने विपक्षी सांसदों द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में वोट चोरी और एसआईआर पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि हर घुसपैठिए को India छोड़ना होगा.
कांग्रेस की रैली से पहले New Delhi में भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने से बातचीत करते हुए कहा कि किसी ने उन्हें विरोध करने से नहीं रोका है, लेकिन पहले एसआईआर प्रक्रिया में सबको शामिल करना चाहिए. वे कितना भी चमकने या डराने की कोशिश करें, यह याद रखना चाहिए कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत एक भी घुसपैठिए को वोटर लिस्ट में नहीं रहने दिया जाएगा. एक भी घुसपैठिए को वोट नहीं देने दिया जाएगा. जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट का प्रोसेस शुरू होगा. हर घुसपैठिए को देश छोड़ना होगा.
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि वे कह रहे थे कि न तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी है, न मतदाता सूची और न चुनाव की प्रक्रिया. गड़बड़ी कांग्रेस के संगठन में है. उन्होंने कहा कि संसद में हुई चर्चा को लेकर Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष के लोगों ने Government की धज्जियां उड़ा दीं, लेकिन पूरे देश ने देखा है कि सदन की कार्यवाही के दौरान, चाहे वंदे मातरम पर बहस हो या चुनाव सुधार के मुद्दे पर, दोनों मुद्दों पर Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सत्ता पक्ष द्वारा जिस प्रकार से तथ्यों और प्रमाणों के साथ बात रखी गई, उसके चलते राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता बगलें झांक रहे थे.
BJP MP अनुराग ठाकुर द्वारा ई-सिगरेट का मुद्दा उठाए जाने पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि संसद परिसर में सिगरेट पीना निश्चित रूप से शिष्टाचार का काम नहीं है. कोई भी सम्मानित व्यक्ति, खासकर संसद में, इसकी उम्मीद नहीं करेगा. जब एक टीएमसी सांसद को सदन में ई-सिगरेट पीते देखा गया तो यह स्पष्ट रूप से उल्लंघन पाया गया. India में ई-सिगरेट बैन हैं, और संसद में उन्हें पीना सदन की गरिमा का उल्लंघन है और एक अनैतिक काम है.
–
डीकेएम/डीकेपी