
New Delhi, 25 मई . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘मोदी Government एक साल के अंदर गिर जाएगी’ वाले दावे पर तीखा पलटवार किया है. भाटिया ने राहुल गांधी को ‘भस्मासुर’ करार देते हुए कहा कि हमें नहीं पता था कि भस्मासुर ज्योतिषी भी बन जाएंगे.
भाटिया ने कहा कि कल एक और ‘टूल किट’ भी चर्चा में आई, जिसमें यह कहा जा रहा है कि यह Government, जो पूरी ताकत से देश की जनता की सेवा कर रही है, एक साल के भीतर गिर जाएगी. मैं सबसे पहले यह कहना चाहूंगा कि हमें नहीं पता था कि भस्मासुर राहुल गांधी ज्योतिषी भी बन जाएंगे. अगर राहुल गांधी का मकसद अराजकता फैलाना है, तो हमारा संकल्प India को और भी ज्यादा मजबूत बनाना है. आप अपनी पूरी कोशिश कर लें, लेकिन हम भी India को आगे ले जाने के लिए दृढ़ हैं.
गौरव भाटिया ने कहा कि हम सभी राहुल गांधी की समझदारी का स्तर जानते हैं. अगर कोई व्यक्ति 56 साल की उम्र में भी समझदारी, स्थिरता या संयम हासिल नहीं कर पाता, तो फिर क्या कहा जा सकता है लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि ऐसे बयान उस समय दिए जा रहे हैं, जब अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. दूसरा बड़ा संदेश यह है कि अगर मैं लोकतांत्रिक तरीकों से सत्ता में नहीं आ सकता, तो मैं लोकतंत्र और पूरे सिस्टम को ही तबाह करने की कोशिश करूंगा.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन यह Government स्थिर है और बेहद मजबूत है. यह Government अंगद के पांव की तरह है. अगर 100 राहुल गांधी भी आ जाएं, तो भी इस Government को हिला नहीं सकते. Government गिरने की बात करने वाले राहुल गांधी खुद लोगों की नजरों में गिर चुके हैं और अभी और गिरना बाकी है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह वैश्विक संकट का समय है और दुनियाभर के कई देश आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं. उनकी अर्थव्यवस्थाएं काफी कमजोर हो गई हैं. दूसरी ओर, पिछले 85 दिनों में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने जबरदस्त मजबूती दिखाई है. भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और स्थिर बनी हुई है. 140 करोड़ भारतीय पीएम मोदी के साथ है. इस चुनौती को परास्त कर India मजबूती के साथ बाहर निकलेगा.
भाटिया ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जनता से जो फीडबैक हमें मिल रहा है, उसके अनुसार एक साल के अंदर कांग्रेस दो फाड़ हो जाएगी. कांग्रेस टूटेगी, राहुल गांधी का घमंड भी टूटेगा.
गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस के अन्य नेता राहुल गांधी के इस भारत-विरोधी और अराजक बयान से सहमत नहीं हैं. इस नकली गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस में विद्रोह होगा. जब कांग्रेस पार्टी के अंदर ही नकली गांधी परिवार का विरोध होगा, तो वे देश की मिट्टी से मोहब्बत करने वाले लोगों के सामने टिक नहीं पाएंगे. रगों में देश-विरोधी खून वाले लोग अंत में India छोड़कर भाग जाएंगे.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है कि जब युद्ध जैसी स्थिति बनी, तो एक जिम्मेदार विपक्षी दल के तौर पर उन्हें Prime Minister Narendra Modi द्वारा नागरिकों से की गई अपील का स्वागत करना चाहिए था और कहना चाहिए था कि वे भी इसका पालन करेंगे. इसके बजाय, कांग्रेस के एक वेरिफाइड हैंडल से ऐसे संदेश फैलाए गए कि ‘गैस खत्म होने वाली है, जल्दी जाकर ले लो, लाइनें लग रही हैं’.
तेल की कीमतों पर बात करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि मैं कुछ डेटा भी पेश करना चाहता हूं जिससे पता चलता है कि पिछले 80 दिनों में अलग-अलग देशों में ईंधन की कीमतों में किस तरह का बदलाव आया है. अगर हम पेट्रोल की बात करें तो स्थिति कुछ इस प्रकार है. मलेशिया में 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, यूएसए में 46 फीसदी, कनाडा में 34 फीसदी, चीन में 22 फीसदी, ब्रिटेन में 20 फीसदी जबकि India में यह लगभग 4 फीसदी है.
उन्होंने कहा कि हॉर्मुज में जब अलग-अलग देशों के बहुत कम जहाज ही अपनी मंजिल तक पहुंच पा रहे थे, तब दो भारतीय जहाज वहां से रवाना हुए थे और India की ओर आ रहे थे तब पवन खेड़ा ने लिखा था कि ये दोनों जहाज India नहीं आएंगे लेकिन ये जहाज India आए तो फिर यह झूठा प्रचार क्यों. जॉर्ज सोरोस कह रहे थे या इल्हान उमर कह रही थीं कि ये जहाज India नहीं आएंगे. यह दूसरा झूठ है. यह ट्वीट भी डिलीट कर दिया गया, लेकिन यह झूठ बोला ही क्यों गया.
भाटिया ने आगे कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, दोनों ने ही आज ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है. किसी भी वैश्विक चुनौती के समय, चाहे सत्ताधारी दल हो या विपक्ष, सभी को देश के साथ खड़ा होना चाहिए. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और उन्होंने कुछ आंकड़े भी पेश किए हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि बाकी देशों की क्या स्थिति है और India कहां खड़ा है.
–
डीकेएम/वीसी