
Patna, 2 मार्च . इजरायल-अमेरिकी की ईरान के साथ लड़ाई और तेज हो गई है. इसी बीच, Union Minister गिरिराज ने विपक्ष की ओर से उठते सवालों पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग Prime Minister को गाली दें, लेकिन दुनिया के लोग पीएम Narendra Modi पर भरोसा करते हैं.
कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल मिडिल ईस्ट के संघर्ष को लेकर Government से रुख स्पष्ट करने की मांग कर रहा है. पत्रकारों से बातचीत में Union Minister गिरिराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा, “पूरे विश्व की नजर Prime Minister Narendra Modi पर टिकी हुई है. ये India के लिए गौरव की बात है. यह अलग बात है कि राहुल गांधी जैसे लोग Prime Minister को गाली दें, लेकिन दुनिया के लोग पीएम Narendra Modi पर भरोसा करते हैं.”
वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने से बात करते हुए कहा, “मिडिल ईस्ट में जो कुछ हो रहा है, उसका जल्द अंत होना चाहिए. India हमेशा से अहिंसा का पक्षधर रहा है. हम लोग गुटनिरपेक्ष आंदोलन के पक्षधर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi ने इजरायल से शांति के लिए अपील भी की है.”
उन्होंने कहा कि हमारे लिए चिंताजनक यह है कि मिडिल ईस्ट के देशों में बिहार और मध्य India के लोग भी रहते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपील की है और अपनी चिंता भी व्यक्त की है.
बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “हमारे देश की विदेश नीति ने हमेशा शांति को बढ़ावा दिया है और सद्भाव का झंडा फहराया है. हमारा देश अमन-चैन पसंद करता है. सिर्फ पड़ोसी देश नहीं, पूरा दुनिया में अमन-चैन हो. उसी नीति के अनुसार Prime Minister ने ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच मौजूदा संघर्ष पर चिंता जताई है.”
रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “सभी जगह शांति का वातावरण रहना चाहिए. यह हर किसी के हित में होता है. Prime Minister मोदी की बातों पर पूरी दुनिया को ध्यान देना चाहिए.”
–
डीसीएच/