
Mumbai , 20 जनवरी . बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. वहीं, मेकर्स भी उनकी उत्सुकता बरकरार रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. Tuesday को उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में शो का प्रोमो रिलीज किया.
दरअसल, इस प्रोमो में Actor अजय देवगन नजर आ रहे हैं. यह प्रोमो जियो हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है.
प्रोमो में Actor ‘द 50’ देख रहे होते हैं. उसी समय उनका फोन लगातार रिंग करता है. हर कोई उन्हें फोन करके यकीन दिला रहा है कि वे ही ‘द 50 का शेर’ हैं, लेकिन Actor लोगों को समझाते हुए मजाकिया अंदाज में डांस स्टेप्स, विवादित टास्क को संभालने और बड़ी सोशल गैदरिंग के बारे में कमेंट्स करते हुए बताते हैं, “मैं वर्दी वाला शेर हूं.”
इसी के साथ ही Actor 50 कंटेस्टेंट्स को संभालने के आडिया को भी ठुकराते हुए मजाकिया तरीके से कहते हैं कि इतने लोगों के बीच रहना उनके बस की बात नहीं है. आखिरकार परेशान होकर वे साफ-साफ बोलते हैं, “आखिरी बार बोल रहा हूं, मैं ‘द 50’ का शेर नहीं हूं.”
शो को फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है, क्योंकि इसके शुरू होने से पहले ही काफी बज बना हुआ है. ‘द 50’ India का सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जा रहा है, जिसमें 50 सेलिब्रिटी बिना नियमों के एक महल में प्रतिस्पर्धा करेंगे. शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीमिंग और कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होने की संभावना है.
यह शो पारंपरिक रियलिटी शो से अलग है, जो माइंड गेम्स और पावर स्ट्रगल्स पर केंद्रित है.
इस शो में करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत और प्रतीक सहजपाल समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे.
–
एनएस/वीसी