
मथुरा, 6 दिसंबर . गोवर्धन Police ने Saturday देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Rajasthan के डीग जिले के शातिर अपराधी संजय उर्फ आकाश को एक मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. Police ने बताया कि संजय वही मुख्य आरोपी है, जिसने कुछ दिन पहले अपहरण के एक वांछित आरोपी को छुड़ाने के लिए गोवर्धन Police पर हमला किया था. इस हमले में एक एसआई घायल हो गया था.
Police के अनुसार, Saturday शाम करीब 7 बजे कुंजीलाल तिराहा के पास चेकिंग लगाई गई थी. इस दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आते दिखाई दिए. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुके नहीं बल्कि भागने लगे. दोनों भागते हुए एक कच्ची सड़क पर चले गए लेकिन इसी बीच उनकी गाड़ी फिसल गई और वे गिर पड़े. इसके बाद उन्होंने Police टीम पर फायरिंग कर दी. Police टीम ने जवाबी कार्रवाई की.
Police द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में, अपराधी संजय निवासी इकलहरा (कोतवाली डीग, Rajasthan ) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. हालांकि, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा.
गिरफ्तार किया गया संजय वही अपराधी है, जिसने 5 दिसंबर को Rajasthan के इकलहरा गांव में अपहरण के आरोपी अमित को पकड़ने गई गोवर्धन Police टीम पर हमला किया था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल आरोपी अमित को Police हिरासत से छुड़ा लिया था, बल्कि गोवर्धन थाने में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) नितिन त्यागी के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी.
बताया जा रहा है कि संजय ने लोहे के तार से एसआई त्यागी का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया था, जिससे एसआई घायल हो गए थे.
Police ने घायल अपराधी संजय को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. फरार साथी की तलाश में Police टीमें लगातार दबिश दे रही ही हैं.
–
एएमटी/एबीएम