
धनबाद, 16 मार्च . Jharkhand के धनबाद में Monday सुबह Police और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद तीन बदमाश Police के हत्थे चढ़ गए. घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में रांची और धनबाद Police की संयुक्त कार्रवाई के गिरोह के दो अपराधियों को पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य भागने के क्रम में पैर टूटने से घायल हो गया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल के रूप में हुई है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
राजधानी रांची में प्रिंस खान के नाम पर वर्चुअल नंबरों से कॉल के जरिए मांगी जा रही रंगदारी और एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना के बाद रांची और धनबाद Police ने यह ऑपरेशन शुरू किया था. तकनीकी जांच में पता चला कि कुबेर नाम का बदमाश धनबाद में छिपकर रांची के व्यवसायियों को धमका रहा था.
सूचना की पुष्टि होते ही रांची और धनबाद Police की विशेष टीम ने भागाबांध इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरा देख अपराधियों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में कुबेर और विक्की डोम को गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में अमन अफजल का पैर टूट गया.
Police सूत्रों का दावा है कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही हाल में रांची के एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित होटलकर्मी की हत्याकांड का भी खुलासा हो गया है. मुठभेड़ के बाद पूरा भागाबांध इलाका Police छावनी में तब्दील हो गया है. धनबाद के एसएसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं. Police को पूछताछ के दौरान गिरोह के आगामी मंसूबों और उनके मददगारों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि गिरोह के किसी अन्य छिपे हुए सदस्यों को दबोचा जा सके.
Police अब अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल और अन्य दस्तावेज के जरिए प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय लिंक और स्थानीय नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है.
–
एसएनसी/वीसी