
पीलीभीत, 25 अप्रैल . पीलीभीत की बराही रेंज में Police और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए हैं, जबकि चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये वही शिकारी हैं जो हाल ही में वन्य जीवों का शिकार करने के बाद वनकर्मियों पर फायरिंग कर चर्चा में आए थे. मामले में 15 अप्रैल को थाना माधोटांडा में इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.
Police पहले ही एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है. ताजा मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि 15 अप्रैल को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में कुछ लोगों ने जंगली जानवर का शिकार किया था और वन विभाग के अधिकारियों पर फायरिंग भी की थी. इस संबंध में थाना माधोटांडा में सुसंगत धाराओं में एक मुकदमा पंजीकृत भी किया गया. 21 अप्रैल को एक आरोपी हरजिंदर सिंह को जेल भेजा जा चुका है और उससे एक हथियार भी बरामद किया गया था.
एक सटीक सूचना पर Police ने अन्य आरोपियों की घेराबंदी की तो उन्होंने Police टीम पर फायरिंग कर दी. खुद का बचाव करते हुए Police ने भी उस पर फायरिंग की. मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी हैं, और तीन अन्य आरोपियों को Police ने गिरफ्तार किया है. जिस हथियार से आरोपियों ने वन्यजीव को मारा था, वह भी बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही एक अन्य हथियार भी बरामद किया गया है.
पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 15 अप्रैल को पीटीआर के बराही जंगल में कुछ लोगों ने एक जंगली सुअर का शिकार किया और वनकर्मियों पर फायरिंग की थी. Police मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे 21 अप्रैल को जेल भेजा जा चुका है.
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की रात में एक सटीक सूचना पर Police ने अन्य आरोपियों की घेराबंदी की. आरोपियों ने Police पर फायरिंग शुरू कर दी. इस पर जवाबी कार्रवाई में Police ने भी उन आरोपियों पर भी फायरिंग की. मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी हैं और तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
–
एसडी/डीकेपी