अमेठी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

अमेठी, 12 मार्च . उत्तर प्रदेश के अमेठी में Thursday तड़के Police को बड़ी कामयाबी मिली. Police के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई मुठभेड़ में अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

जानकारी के अनुसार, घटना Thursday सुबह करीब पौने तीन बजे की है. मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी अपनी Police टीम के साथ इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे. यह अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाया जा रहा था. इसी दौरान Police को एक मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित अपराधी इस्लाम उर्फ मच्छर, जो गोंडा जिले का रहने वाला है, इसौली रोड की तरफ से गुजरने वाला है.

Police को जैसे ही यह सूचना मिली, टीम तुरंत सतर्क हो गई और इसौली रोड पर घेराबंदी कर दी गई. कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचा. जब Police ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की. खुद को Police से घिरता देख आरोपी ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.

अचानक हुई फायरिंग से Police टीम भी सतर्क हो गई और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा. इसके बाद Police टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अपहरण और फिरौती के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था. आरोपी पर अमेठी Police की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

Police के अनुसार, 10 फरवरी को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रमन अग्रहरी नाम के व्यक्ति का हाईवे से अपहरण किया था और उससे फिरौती वसूली थी. उसी मामले में यह आरोपी वांछित चल रहा था.

फिलहाल Police ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इस पूरे मामले में मुसाफिरखाना थाने में First Information Report दर्ज कर ली गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment