
मेरठ, 9 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना Police और गोकशी वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना Monday देर रात दरौला नहर पटरी के पास एक बाग के किनारे हुई, जब बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी.
Police को सूचना मिली थी कि किस्थानी थाना क्षेत्र में दरौला नहर पटरी के पास कुछ लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही सरधना क्षेत्र की गश्त कर रही Police टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की. घेराव होते ही आरोपियों ने Police पर गोलियां चलाईं. आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया.
घायल आरोपी की पहचान नवाबुद्दीन के रूप में हुई, जो थाना दौराला क्षेत्र के रुआसा गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ गोकशी, अवैध हथियार, पशु क्रूरता समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है.
मुठभेड़ के बाद Police ने घटनास्थल से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, तेज धार वाले उपकरण बरामद किया है. Police का कहना है कि आरोपी मौके पर ही गोकशी की तैयारी कर रहे थे.
दोनों फरार आरोपियों की पहचान Police कर चुकी है और उनकी तलाश में जंगलों और नहर पटरी क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार चल रहा है. Police ने आसपास के गांवों में भी चेकिंग बढ़ा दी है ताकि आरोपी बाहर न निकल सकें.
सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि दरौला नहर पटरी के किनारे कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी में हैं. Police टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ और दो फरार हो गए. घायल आरोपी नवाबुद्दीन पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. फॉरेंसिक यूनिट को बुला लिया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.”
मेरठ के सरधना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद Police ने गश्त और निगरानी और अधिक सख्त कर दी है. फरार दोनों गौकशों के जल्द पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है.
–
वीकेयू/वीसी