
मथुरा, 25 मई . मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में Monday को Police और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन पशु तस्कर Police की गोली लगने से घायल हो गए. Police ने तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और अवैध असलहा बरामद हुआ है.
जानकारी के अनुसार, जैत थाने की Police क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police का सामना पशु चोरों के एक गिरोह से हो गया. Police को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख Police टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी. Police ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े. Police ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 1.40 लाख नकद, तीन तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है.
जैत Police ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. Police गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
इसके पहले 20 मई को गोविंदनगर थाना Police ने लैंड गैंग के सदस्य को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई थी. घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया. आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज हैं. आरोपी ने Monday देर रात साथियों के साथ गोविंदनगर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था. गोविंदनगर के कटरा निवासी केशवदेव ने Police को बताया था कि रात में वह अपने दोस्त अमित के साथ कार से घर जा रहे थे. इसी दौरान अस्सी फुटा सड़क पर आइसक्रीम फैक्ट्री के निकट बाइक सवारों ने उनकी कार को रुकवा लिया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की.
–
ओपी/पीएम