पीएम सूर्य घर योजना से 25 लाख घरों में पहुंची बिजली, भारत के लिए बड़ी उपलब्धि: प्रह्लाद जोशी

New Delhi, 29 दिसंबर . India ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Union Minister प्रह्लाद जोशी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 25 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं.

इससे लाखों परिवारों के बिजली के बिल कम हो रहे हैं और देश को टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ने में मदद मिल रही है.

यह योजना फरवरी 2024 में शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 तक एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक India इस लक्ष्य का लगभग 25 प्रतिशत हासिल कर चुका है. Government को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस योजना की रफ्तार और तेज होगी.

योजना को गति देने के लिए Government ने इसमें एक नया अहम घटक जोड़ा है. इसके तहत यूटिलिटी-नेतृत्व वाला एग्रीगेशन मॉडल लागू किया जा रहा है. इस मॉडल में राज्य की बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) खुद उपभोक्ताओं की ओर से उनके घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सकेंगी. इससे आम लोगों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना आसान होगा और प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी व प्रशासनिक दिक्कतें कम होंगी.

हालांकि, संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) ने इस योजना को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई हैं. समिति का कहना है कि जब तक राज्य Governmentें और उनकी डिस्कॉम पूरी तरह इस योजना से नहीं जुड़तीं, तब तक व्यापक स्तर पर प्रगति करना मुश्किल होगा. समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के धीमे क्रियान्वयन की सबसे बड़ी वजह जागरूकता की कमी है. कई लोग अब भी इस योजना के लाभों और प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते.

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर राज्यों में जागरूकता अभियान तेज किए जाएं और डिस्कॉम की भागीदारी बढ़े तो आने वाले महीनों में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में तेजी आ सकती है. इससे न सिर्फ आम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलेगी, बल्कि देश की ऊर्जा जरूरतों में स्वच्छ स्रोतों की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment