पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर, त्रिपुरा में 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

अगरतला, 14 मई . Prime Minister Narendra Modi की अपील के बाद त्रिपुरा Government ने राज्य के 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है. Government का कहना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और Governmentी खर्च भी कम होगा.

यह फैसला Prime Minister Narendra Modi की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने लोगों और संस्थानों से ईंधन बचाने और जहां संभव हो, वहां घर से काम करने की सलाह दी थी.

त्रिपुरा Government द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि हर दिन केवल 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारी ही दफ्तर आएं. बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा. इसके लिए साप्ताहिक रोस्टर तैयार किया जाएगा, ताकि कर्मचारी बारी-बारी से ऑफिस आएं. Government ने यह भी कहा है कि पहले हफ्ते में उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए जो दफ्तर के पास रहते हैं, ताकि आने-जाने में कम ईंधन खर्च हो.

जो कर्मचारी घर से काम करेंगे, उन्हें फोन और ऑनलाइन माध्यमों से हर समय उपलब्ध रहना होगा. जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत दफ्तर भी बुलाया जा सकता है. Government ने यह निर्देश भी दिया है कि यही व्यवस्था Governmentी उपक्रमों, स्थानीय निकायों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं में भी लागू की जाए.

हालांकि यह आदेश जरूरी और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा. यानी अस्पताल, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले निर्देश तक जारी रहेगा.

दक्षिण त्रिपुरा जिला प्रशासन में इस व्यवस्था पर काम भी शुरू हो चुका है. माना जा रहा है कि अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो दूसरे राज्य भी इसी तरह के कदम उठा सकते हैं. कोरोना काल के बाद वर्क फ्रॉम होम का तरीका पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है और अब इसे ईंधन बचत और खर्च कम करने के उपाय के तौर पर भी देखा जा रहा है.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment