
काराकस, 2 जुलाई . वेनेजुएला में India की स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल टीम की वहां के नागरिक दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं. आर्मी फील्ड अस्पताल में हो रही देखभाल और मदद को बेहतरीन बता रहे हैं. दिन रात पीड़ितों की सेवा में रत स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भाव को दिखाती तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स social media प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं.
जन कल्याण को समर्पित स्वास्थ्य योद्धाओं की झलकियां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर साझा की. इनमें से एक वीडियो क्लिप में अपनी परिजन को लेकर पहुंची महिला ने कहा, “हम इन्हें यहां ला-गुएरा से लेकर आए हैं. जैसे ही यहां पहुंचे हमें तुरंत मदद पहुंचाई गई. वेनेजुएला में आए भूकंप में ये घायल हो गई थीं. यहां जांच के बाद बताया गया कि डबल फिबुला फ्रैक्चर हो गया है. अब कहा गया है कि इनकी यहीं पर सर्जरी होगी. यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है, स्वास्थ्य सेवा बेहतरीन है.”
कई तस्वीरों में स्वास्थ्यकर्मी तिमारदारी करते देखे जा सकते हैं. एमईए ने अपनी पोस्ट में इसे ‘हीलिंग लाइफ, सर्विंग ह्युमैनिटी’ कहा है.
24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दोहरे भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस प्राकृतिक आपदा में Wednesday तक 2,295 लोगों के मारे जाने की पुष्टि वेनेजुएला स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय मीडिया को दी. इस भूकंप से देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मची. इसके बाद India ने राहत और बचाव में मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया.
India की ओर से भेजी गई राहत सामग्री Sunday को वेनेजुएला पहुंच गई, जिसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी. उन्होंने कहा कि India की फील्ड अस्पताल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइयां, और मेडिकल उपकरण वहां चल रहे राहत कार्यों को और मजबूत करेंगे.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India की सहायता वेनेजुएला पहुंच गई है. हमें भरोसा है कि फील्ड अस्पताल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण वहां भूकंप के बाद चल रहे राहत कार्यों को और मजबूती देंगे.”
कोटे डी आइवर में भारतीय दूतावास ने भी ‘एक्स’ पर जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान अबिदजान होते हुए वेनेजुएला पहुंचे. इन विमानों में राहत सामग्री, भारतीय सेना की फील्ड अस्पताल टीम और दो ‘भीष्म क्यूब’ भेजे गए.
दूतावास ने बताया कि टीम में कुल 41 सदस्य हैं, जिनमें नौ डॉक्टर शामिल हैं. टीम आपातकालीन इलाज, गंभीर चोटों का उपचार, जान बचाने वाली सर्जरी और दूसरी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
–
केआर/