Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

तमिलनाडु: डीएमके नेता और पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के घर डीवीएसी की छापेमारी, चला तलाशी अभियान

तमिलनाडु: डीएमके नेता और पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के घर डीवीएसी की छापेमारी, चला तलाशी अभियान

चेन्नई, 29 जुलाई . डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन (डीवीएसी) की टीम ने Wednesday को तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी. सेंथिल बालाजी के खिलाफ दर्ज कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के तहत करूर जिले में उनसे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई.

Wednesday सुबह करीब 7 बजे करूर के पास रामेश्वरपट्टी में सेंथिल बालाजी के घर और उनसे और उनके करीबी साथियों से जुड़ी दूसरी जगहों पर तलाशी शुरू हुई. Policeकर्मियों के साथ 10 से ज्यादा डीवीएसी अधिकारियों ने कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया.

अधिकारियों के मुताबिक, सेंथिल बालाजी के पुश्तैनी घर, उनके साथी सुब्रमणि के घर, डीएमके के पदाधिकारी न का घर और कोडाईनगर इलाके में कार्ति और रमेश के घरों पर तलाशी अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट्स खंगाले. पूर्व मंत्री के खिलाफ पेंडिंग कई केसों के सिलसिले में तलाशी अभियान चलाया गया.

इनमें कैश-फॉर-गवर्नमेंट जॉब्स स्कैम, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) में कथित 1,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ियां, और ट्रांसफॉर्मर की खरीद में कथित 397 करोड़ रुपये के करप्शन से जुड़े आरोप शामिल हैं. इन मामलों की जांच अलग-अलग एजेंसियां ​​कर रही हैं.

सेंथिल बालाजी पर भी एक अलग क्रिमिनल केस चल रहा है, जो सत्ताधारी टीवीके Government को अस्थिर करने की कथित साजिश से जुड़ा है. उस मामले में, उन्हें और उनके छोटे भाई अशोक कुमार को कोर्ट की तरफ से एंटीसिपेटरी बेल देते समय लगाई गई शर्तों के तहत चेन्नई के ट्रिप्लीकेन Police स्टेशन में रोजाना पेश होने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों ने कहा है कि जांच के तहत कई सोर्स से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, जबकि आरोपियों ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है. Wednesday को होने वाली तलाशी में डॉक्यूमेंट्री और डिजिटल सबूत इकट्ठा करने पर फोकस रहने की उम्मीद है, जो करप्शन के मामलों में जांच करने वालों की मदद कर सकते हैं.

–

एसडी/पीएम

Share