
Lucknow, 3 जुलाई . केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर Police महानिदेशक राजीव कृष्ण से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और Policeिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा बेहतर Policeिंग के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणालियों और अनुभवों को साझा किया.
सीआरपीएफ की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, महानिदेशक जीपी सिंह और उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के बीच हुई बैठक में आपसी हितों के विषयों पर रचनात्मक चर्चा हुई. दोनों अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया.
मुलाकात के बाद जीपी सिंह ने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट पर डीजीपी राजीव कृष्ण के लिए संदेश साझा करते हुए लिखा, “मित्र, बैचमेट और सहयोगी. आपसे मिलना हमेशा सुखद रहता है. मां कामाख्या की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे.”
इससे पहले सीआरपीएफ महानिदेशक ने अमेठी स्थित सीआरपीएफ परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रशिक्षण और जवानों के कल्याण से जुड़ी कई नई आधारभूत सुविधाओं का उद्घाटन किया.
सीआरपीएफ के अनुसार, जी.पी. सिंह ने आरटीसी अमेठी में नव-निर्मित भवनों का उद्घाटन किया. इनमें क्वार्टर गार्ड एवं बिन टाइप मैगजीन, प्रशासनिक भवन, स्टोर ब्लॉक, मनोरंजन क्लब, ऑडियो-विजुअल कक्ष और अधीनस्थ अधिकारियों के मेस शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने जीसी अमेठी के गैस गोदाम का भी उद्घाटन किया.
दौरे के दौरान महानिदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए एक पौधा भी लगाया. सीआरपीएफ ने कहा कि हरित और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है.
अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से मुलाकात की. इस बैठक में यूपी Government और सीआरपीएफ के बीच आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई.
–
एएमटी/वीसी