
रायबरेली, 19 मई . कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Tuesday को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र Government की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला.
बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से निर्मित बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है.
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश का आम नागरिक आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन Government जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिसका सीधा असर किसानों, युवाओं, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा.
राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और मेहनतकश वर्ग की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और Government को राहत देने वाले फैसले लेने चाहिए.
इससे पहले रायबरेली पहुंचने पर राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए. बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. राहुल गांधी ने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी किया.
इससे पहले Tuesday सुबह राहुल गांधी Lucknow पहुंचे, जहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए.
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जनसंवाद, महिला संवाद और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे. Political जानकारों के मुताबिक, यह दौरा कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
वीकेटी/एएस