
कोलकाता, 10 मई . पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनने के बाद अब पार्टी जनता का विश्वास जीतने में लगी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में हमने बहुत संघर्ष किया है. हमारे कार्यकर्ताओं के बलिदान की वजह से आज हम लोग बंगाल में अपनी Government बना पाए हैं.
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने से बात करते हुए कहा, “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता, जिसके हाथ में भाजपा का झंडा है, उसका एक सपना था कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर उनसे प्रेरित एक Government बन जाए.”
समिक भट्टाचार्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव हो चुके हैं. किस तरीके से यूपी से भी कुछ लोग आकर बंगाल में पीएमसी को सपोर्ट कर रहे थे. अब उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने हैं. जनता यूपी में भी एनडीए की Government बनाने जा रही है, जिससे प्रदेश के विकास तेजी से हो सके.
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा कर पाए हैं. जनता को पहले ही विश्वास हो गया था कि अब भाजपा Government ही बंगाल में विकास कर सकती है, इसीलिए जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है. हम लोग जनता की समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. हमारी प्राथमिकता बंगाल को एक नए सिरे से फिर से बनाना है, क्योंकि कई व्यवस्थाएं बिगड़ चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि बंगाल में हमारे 321 कार्यकर्ताओं की टीएमसी के गुंडों द्वारा हत्या कर दी गई थी. आज उन कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि देने का दिन है और हमने एक वॉल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लगाई. हम टीएमसी के लोगों को कहना चाहते हैं कि इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश न करें, क्योंकि अब सत्ता परिवर्तन हो चुका है. अब यहां किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जो बदमाशी करेगा, उसकी सजा जेल होगी.
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई थी, अब उसे सुधारना है. टीएमसी के राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई थी. जनता की समस्याओं को कोई नहीं सुन रहा था, इससे जनता बहुत परेशान हो गई थी.
–
एसएके/वीसी