
वाराणसी, 2 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को वाराणसी में ‘काशी-तमिल संगमम’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लापरवाही देखी गई. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister की सुरक्षा को धता बताते हुए एक शराबी मंच के पास तक पहुंच गया. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर वहां से हटाया.
दरअसल, उत्तर और दक्षिण India को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने वाले काशी-तमिल संगमम का आयोजन वाराणसी के नमो घाट पर किया गया है. कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ तमिलनाडु के Governor आरएन रवि और Union Minister धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे.
इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक मंच के पास पहुंच गया और हंगामा करने लगा. हालांकि, मंच के पास मौजूद कमांडो ने उसको पकड़कर वहां से हटाया.
बता दें कि Prime Minister Narendra Modi के संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम का विषय तमिल करकलाम यानी तमिल सीखें रखा गया है. कार्यक्रम में तमिलनाडु से 1,400 से ज्यादा प्रतिनिधि पहुंचे हैं.
इससे पहले Prime Minister मोदी ने Tuesday से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम’ के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीवंत कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और गहरा करता है.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”काशी तमिल संगमम आज प्रारंभ हो रहा है. यह जीवंत कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को गहराता है. संगमम में शामिल होने आ रहे सभी लोगों को काशी में सुखद और यादगार प्रवास की शुभकामनाएं.”
काशी तमिल संगमम का चौथा संस्करण 2 से 15 दिसंबर तक चल रहा है. यह तमिलनाडु और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के बीच सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान का प्रमुख कार्यक्रम है.
इस पहल की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सभ्यता, भाषाई और आध्यात्मिक संबंधों को फिर से प्रगाढ़ करना है.
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्साह व्यक्त किया था.
–
एमएस/एबीएम