नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम से पैदा होगी लोगों में जागरूकता: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

पणजी, 27 फरवरी . Union Minister वीरेंद्र कुमार ने ‘नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम’ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने की दिशा में इसमें समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें प्रमुख रूप से युवा और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं.

उन्होंने Friday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम Prime Minister Narendra Modi के उस आह्वान को मूर्त रूप देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा, जिसमें उन्होंने साल 2020 में कहा था कि India को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे. हम नहीं चाहते हैं कि India का कोई भी युवा नशे में लिप्त पाया जाए. इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

Union Minister वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हमारे राज्य के Chief Minister प्रमोद सांवत और सामाजिक कल्याण मंत्री सहित अन्य अधिकारियों ने जिस तरह का योगदान दिया, उसी के बलबूते आज इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हो सका. हम इस तरह के कार्यक्रम का स्वागत करते हैं. हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में इस तरह के कार्यक्रम के जरिए हमारे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिससे प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार भी बहेगी.

उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह फैसला किया गया था कि महज संवेदनशील जिलों में ही इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. लेकिन, आगे हमने परिस्थिति की गंभीरता को भांपते हुए राज्य के सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का फैसला किया, क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि इस तरह के कार्यक्रम से हमें आगामी दिनों में अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा और ध्यान देने वाली बात यह है कि मौजूदा समय में इस तरह का परिवर्तन हमें देखने को भी मिल रहा है.

Union Minister ने जानकारी दी कि केंद्र Government राज्य Governmentों के साथ तालमेल स्थापित करके सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न तबके के लोग शामिल हो रहे हैं. यह कार्यक्रम हमारे लिए काफी सार्थक साबित होने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में जारी किए गए जागरूकता अभियान में 25 करोड़ से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं, जिसे मैं समझता हूं कि हमें सकारात्मक दृष्टि से देखने की आवश्यकता है. 9 करोड़ से अधिक युवा और 5 करोड़ से अधिक महिलाएं इस अभियान का हिस्सा बन चुकी हैं. इसके अलावा, 16 लाख से अधिक शैक्षिक संस्थानों में इस तरह की गतिविधियां संलाचित की जा रही हैं, जिसके जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें चित्र प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता के जरिए लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. हमें पूरा विश्वास है कि इससे आगामी दिनों में हमें धरातल पर सकारात्मक स्थिति देखने को मिलेगी.

एमएस/

Leave a Comment