बंगाल में ‘डबल-इंजन’ सरकार, जनता ने ममता को ‘बाय-बाय’ कहने का किया फैसला: जेपी नड्डा

रैना, 25 अप्रैल . पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए Political दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं. इसी क्रम में Union Minister जेपी नड्डा ने Saturday को बंगाल के रैना विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल में डबल इंजन की Government बनेगी और जनता ने सीएम ममता बनर्जी को बाय-बाय कहने का फैसला ले लिया है.

सीएम ममता बनर्जी के बयान पर जेपी नड्डा ने से बातचीत में कहा कि यह उनकी अपनी राय है. चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है. और निश्चित रूप से जब निष्पक्ष चुनाव होंगे तो सीएम ममता बनर्जी को जरूर चोट पहुंचेगी. उन्हें जरूर तकलीफ होगी तो यह उनकी तकलीफ है.

उन्होंने कहा कि लोगों ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को लाने का और पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘डबल-इंजन’ Government बनाने का फैसला कर लिया है.

उन्होंने टीएमसी का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली बहुत दूर है. बंगाल में अपनी जड़ों को बचाएं, इस बार बंगाल की जनता टीएमसी की जड़ों को उखाड़ कर फेंक देगी.

पहले चरण की बंपर वोटिंग प्रतिशत को लेकर नड्डा ने कहा कि यह लोगों का एकतरफा फैसला है, जो भाजपा के पक्ष में और ममता के खिलाफ में है. यहां जबरन वसूली है, हर मुद्दे पर कमीशनखोरी है, लूट-खसोट है, कोयला घोटाला है, रेत घोटाला है, जिससे आम आदमी बहुत नाराज है और उन्होंने ममता को ‘बाय-बाय’ कहने का फैसला कर लिया है.

पहले चरण में हुई भारी वोटिंग ने साफ कर दिया है, जनता का एकतरफा मत भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जा रहा है. दूसरे चरण में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा.

नड्डा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि रैना विधानसभा क्षेत्र में जो जोश और समर्थन देखा, उससे यह साफ जाहिर होता है कि पश्चिम बंगाल की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व और विकास के उनके विजन के साथ मजबूती से खड़ी है. लोगों में खासकर महिलाओं में बहुत गुस्सा है, उन्हें लगता है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है. टीएमसी ने संसद में महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम रही है. सीएम ममता बनर्जी ने तो खुद महिलाओं को सलाह दी थी कि वे शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें. यह उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की गहरी विफलता को दर्शाता है.

उन्होंने आगे लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले चरण में जिस तरह से मतदान किया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा ही Government बनाने जा रही है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment