‘कानून हाथ में लेने की कल्पना भी न करना’, मौलाना महमूद मदनी पर बोले भाजपा-जदयू के नेता

Patna, 30 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं ने Sunday को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के ‘जिहाद’ वाले बयान की आलोचना की. भाजपा के प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने महमूद मदनी को देश के कानून और संविधान की याद दिलाई है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने से बातचीत में कहा, “देश में लोकतंत्र और न्यायतंत्र है. उन्हें (महमूद मदनी) को कह देना चाहिए कि वे संविधान और कानून से ऊपर हैं.”

उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया कि देश में बाबा साहेब अंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान है, वहीं प्रस्तावना और सोच है. इसलिए कानून को अपने हाथ में लेने की कल्पना भी न करें. बिल्कुल भी इस बारे में न सोचें.

जदयू के एमएलसी गुलाम गौस ने मौलाना महमूद मदनी के बयान को ‘बेतुका’ बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें (मदनी) गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए. ‘अनेकता में एकता’ हमारे देश की विशेषता है.

उन्होंने महमूद मदनी के उस बयान को भी खारिज किया, जिसमें मौलाना ने कहा कि ‘घर वापसी’ के नाम पर एक वर्ग को छूट दी जा रही है. गुलाम गौश ने कहा, “इच्छा से कोई व्यक्ति किसी धर्म को मानना चाहता है तो कौन रोक सकता है?

जिहाद का मतलब आपने मन में किसी के प्रति या अपनी गलत इच्छा पर नियंत्रण पाना होता है. लेकिन उन्हें गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए.”

इस दौरान जदयू एमएलसी ने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “विपक्ष का कोई वजूद नहीं बचा है. नियुक्ति लोकतंत्र की व्यवस्था के कारण हुई है. विपक्ष का काम सिर्फ Government की आलोचना करना नहीं है, बल्कि Government को सलाह देना और गलतियों के बारे में बताने का भी होता है.”

गुलाम गौस ने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नाम पर सिर्फ विरोध करना, यह उसका काम नहीं है, क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष भी Government का एक अंग होता है.

डीसीएच/

Leave a Comment